Pithauragarh

पूर्व सैनिकों द्वारा लगाए गए लंगर में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, युवाओं को किया प्रेरित !

Published

on

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में सेना भर्ती हेतु आए युवाओं के लिए पूर्व सैनिकों द्वारा लगाए गए लंगर में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों का यह योगदान उनकी सेवा भाव और समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने लंगर में शामिल युवाओं से भी संवाद किया और उन्हें उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना न केवल एक महान अवसर है, बल्कि यह युवाओं को देश की सेवा में संलग्न करने का भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

पूर्व सैनिकों की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका अनुभव और समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा की भावना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह लंगर उनकी सेवा और समर्पण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए हर संभव सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सेना भर्ती रैली में सम्मिलित होने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं दी और उनसे देश की सेवा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।

 

 

 

 

 

 

 

#ChiefMinisterPushkarSinghDhami, #Pithoragarh, #Armyrecruitment, #Exservicemen, #Langar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version