Dehradun

त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख !

Published

on

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने एक शोक संदेश में कहा, “यह अत्यंत दुखद समाचार है कि श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी का निधन हो गया। वे एक समर्पित नेता थे जिन्होंने उत्तराखंड की राजनीति और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्राप्त हो और शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

उत्तराखंड में पंवार जी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#TrivendraSinghPawarDeath, #UttarakhandKrantiDalLeader, #ChiefMinisterPushkarSinghDhami, #RoadAccidentUttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version