Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण दी श्रद्धांजलि।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा कार्यालय देहरादून पहुंचकर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कहा मोहन का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस बीच भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।