Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट जारी

Published

on

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 23 से 26 अक्टूबर तक कुछ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर को गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के साथ कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

24 अक्टूबर को पांच जिलों में बदलेगा मौसम

शनिवार, 24 अक्टूबर को बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और बादलों के गरजने की भी संभावना है।

25 और 26 अक्टूबर को भी बारिश-बर्फबारी के आसार

रविवार, 25 अक्टूबर को भी इन्हीं पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, सोमवार, 26 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के बाकी आठ जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में धीरे-धीरे बढ़ने लगी है ठंड

उत्तराखंड में अक्टूबर के अंतिम दिनों से ठंड का असर बढ़ने लगता है। इस दौरान ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में ठंड के साथ बर्फबारी की शुरुआत हो सकती है। नवंबर के मध्य तक प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ठंड बढ़ने लगती है, जबकि दिसंबर से फरवरी के बीच सर्दी का असर अधिक रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version