Delhi

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड-शो , AAP सरकार पर साधा निशाना…..

Published

on

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा के समर्थन में आयोजित रोड-शो में पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। रोड-शो में बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए उपस्थित हुए और जगह-जगह फूलों और मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

सीएम धामी ने अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने नए अस्पतालों और स्कूलों को खोलने के नाम पर जनता को धोखा दिया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिन राज्यों में डबल इंजन सरकार है, वे राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जबकि दिल्ली में भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक तक जेल जा चुके हैं।”

सीएम धामी ने दिल्ली सरकार की नाकामियों की ओर इशारा करते हुए कहा, “यमुना नदी जो उत्तराखंड में स्वच्छ और निर्मल बहती है, दिल्ली पहुंचते ही नाले में तब्दील हो जाती है। दिल्ली में माँ यमुना का पानी आचमन के लायक नहीं रह गया है, यहां तक कि सिंचाई के लिए भी इसका उपयोग नहीं हो सकता।”

उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आयुष्मान योजना तक लागू नहीं की, जिससे लोगों को सस्ती दरों पर इलाज नहीं मिल पा रहा।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे डबल इंजन सरकार को वोट देकर दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने भाजपा के विकासात्मक एजेंडे पर जोर दिया और कहा कि केवल भाजपा ही दिल्ली के समग्र विकास को सुनिश्चित कर सकती है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version