Almora
अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया रोड शो, जय श्री राम के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर जनता ने किया स्वागत।
अल्मोड़ा – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मातृ-शक्ति को समर्पित “दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल” कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने जय श्री राम के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण एवं विविध धार्मिक केन्द्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध है कहा रोड शो के दौरान अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी नीतियों पर अपार जनविश्वास को परिलक्षित करता है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंची देवतुल्य जनता का अभूतपूर्व समर्थन, असीम स्नेह एवं आशीर्वाद मिला है।
रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडियां, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट भी मौजूद रहे।