Dehradun
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता का जताया आभार, प्रदेश के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा और किसानों के लिए हमेशा करते रहेंगे काम।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर देवतुल्य जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम पिछले तीन साल से बिना रुके, बिना थके कार्य कर रहे हैं। हमारा हर पल और हर क्षण राज्य की सेवा को समर्पित है।
पिछले तीन वर्ष के कालखंड में उत्तराखण्ड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। कहा उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से कई चुनौतियों का सामना किया और ऐतिहासिक निर्णय लिए। आगे भी उत्तराखण्ड के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवा और किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।