Dehradun
मुख्यमंत्री धामी से पुलिस डीजीपी दीपम सेठ की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था और स्मार्ट पुलिसिंग पर चर्चा !
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपम सेठ को उनके नए पद के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस की अहम भूमिका पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को न केवल स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है, बल्कि उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी से भी जोड़ा जाएगा, ताकि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके और आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिल सके।
मुख्यमंत्री ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने का संकल्प दोहराया और इस उद्देश्य में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ तेज़ी से अभियान चलाना होगा और ड्रग्स माफिया तथा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यातायात सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने पुलिस को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।