Dehradun

COVID19 Cases in Dehradun: देहरादून में तीन नए केस, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Published

on

देहरादून: कोरोना एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। इन मामलों को देखते हुए निगरानी व्यवस्था और तेज कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीज 25 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय पुरुष और 25 वर्षीय युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है…जो संक्रमण के संभावित स्थानीय प्रसार की ओर संकेत करता है। देहरादून में अब तक कुल 420 लोगों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 36 देहरादून, एक हरिद्वार और सात राज्य के बाहर से संबंधित हैं।

वर्तमान में पांच एक्टिव केस हैं…जिनमें दो सुभारती अस्पताल में भर्ती हैं और तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 57 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए जिनमें से तीन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में अलग से फ्लू ओपीडी संचालित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डॉ. शर्मा ने लोगों से अपील की है कि फ्लू जैसे लक्षणों खांसी, बुखार, जुखाम, गले में खराश को नजरअंदाज न करें। किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और डॉक्टर की सलाह पर जांच जरूर कराएं।

#COVID19casesDehradun #Dehradunhealthalert #LocaltransmissionCOVIDIndia #NewcoronaviruscasesUttarakhand #Dehradunmedicaladvisory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version