big news

अलर्ट : उत्तराखंड में फिर साइबर अटैक !, श्रम विभाग की वेबसाइट बनी ठगों का निशाना

Published

on

Cyber Attack in Uttarakhand : उत्तराखंड में एक बार फिर से सरकारी वेबसाइट पर साइबर अटैक हुआ है। साइबर ठगों ने इस बार श्रम विभाग की वेबसाइट को अपना निशाना बनाया है।

उत्तराखंड में फिर साइबर अटैक (Cyber Attack in Uttarakhand)

प्रदेश में एक बार फिर से सरकारी विभागों की वेबसाइट पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। साइबर ठगों ने द्वारा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर गंभीर हमला किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को साइबर ठगों ने श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर हमला किया। जिस कारण विभाग की ऑनलाइन सेवाओं पर प्रभाव देखने को मिला। कई सेवाएं घंटों तक बंद पड़ी रहीं। इस घटना के बाद से श्रम विभाग में हड़ंकप मच गया है।

Cyber Attack in Uttarakhand

पिछले साल भी सरकारी वेबसाइटों पर भी हुआ था हमला

श्रम विभाग की वेबसाइट पर साइबर हमला होने से उत्तराखंड में हड़ंकप मचा हुआ है। क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सरकारी वेबसाइटों पर हमला हुआ हो। इस से पहले भी पिछले साल सरकारी वेबसाइट पर हमला (Cyber Attack in Uttarakhand) हुआ था और प्रदेश का पूरा ऑनलाइन सिस्टम ही हैक हो गया था।

उस समय सचिवालय से लेकर प्रदेश के तमाम विभागों का काम पूरी तरह ठप हो गया था। जिसे ठीक करने में करीब एक हफ्ते का समय लग गया था। अब एक बार फिर से साइबर हमला होने से देश सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

साइबर अटैक की जांच में जुटी आईटी टीम

पिछले साल हुए साइबर अटैक के बाद अब फिर साइबर अटैक ने रकारी वेबसाइट्स की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है। फिलहाल आईटी टीम श्रम विभाग की वेबसाइट पर हुए इस हमले की जाचं में जुट गई है। इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये हमला हुआ कहां से है। शुरूआती जांच में ये हमला देश के बाहर से होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version