Dehradun

देहरादून: दशहरे पर दिखेगा भव्य नजारा, 121 फीट ऊंचे रावण के साथ होगा मेघनाथ-कुंभकर्ण का दहन

Published

on

देहरादून: शहरवासियों के लिए इस बार दशहरे का पर्व और भी खास होने जा रहा है। परेड ग्राउंड में हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन तो होगा ही लेकिन उससे पहले एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पूरे शहर में उत्साह का माहौल बनाएगी। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी इस साल अपना 78वां दशहरा महापर्व मना रही है।

मंगलवार को त्यागी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कमेटी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल ने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर को शाम 6:05 बजे परेड ग्राउंड में 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले शाम 5 बजे 70 फीट के मेघनाथ, 75 फीट के कुंभकर्ण और 45 फीट ऊंची लंका का भी दहन किया जाएगा।

शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे कालिका मंदिर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर से होगी।

शोभायात्रा के दौरान राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की जीवंत झांकियां, लोक कलाओं और बैंड-बाजों के साथ भव्य प्रस्तुति की जाएगी।

आयोजन स्थल पर रंग-बिरंगी लाइटिंग और आतिशबाजी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।

3 अक्टूबर को होगा भरत-मिलाप कार्यक्रम

दशहरे के अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राम और भरत के मिलन को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version