Haridwar
हरिद्वार के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाएं बरामद
Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में देह व्यापार के अवैध धंधे का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित बरामद किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
जानकारी के मुताबिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया।
होटल से बरामद की गई दोनों महिलाएं
पुलिस के अनुसार, होटल से बरामद की गई दोनों महिलाएं पीड़ित हैं और उनसे जबरन देह व्यापार कराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एक महिला और दो पुरुषों को किया गया गिरफ्तार
एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया कि संयुक्त टीम की कार्रवाई में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में ये गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।