Dehradun

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल का औचक निरीक्षण, खाद्य गोदाम में लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश !

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री के संकल्प और सरकार की छवि बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन हर समय सजग है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज गुलर घाटी स्थित खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गोदाम में निर्धारित मानकों का पालन न होने और रजिस्टर ठीक से मेंटेन न होने पर जिजधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गयी। उन्होंने गोदाम में रखे गए अनाज के सैम्पलिंग करवाई, जिनमें से कुछ सैंपल फेल हो गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कुंटलों अनाज को नष्ट करने के निर्देश दिए और कहा कि जनमानस की सेहत से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने यह भी कहा कि गोदाम में चूहों से अनाज की सुरक्षा के लिए चूहेदानी की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, बोरियों का वजन करने पर पाया गया कि वे निर्धारित मानक से कम वजन की थीं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई के आदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

#Dehradun #DistrictAdministration #FoodWarehouseInspection #ActionAgainstNegligence #GovernmentStandards

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version