Dehradun

देहरादून: यातायात सुधार के लिए डीएम सविन बंसल के निर्देश, शहर में पार्किंग और सड़क सुधार कार्यों में तेजी…

Published

on

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पार्किंग और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में डीएम और एसएसपी के शहर भ्रमण के बाद सड़कों की स्थिति और यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए कार्यों की गति बढ़ाई गई है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा समिति को असीमित शक्तियां प्रदान की गई हैं और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का पालन करते हुए सड़कों पर सुधार कार्य किए जाएं। साथ ही, तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब, ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार और गढ़वाल तथा कुमाऊं क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों का प्रवेश और निकास गेट नंबर 2 से किया जाएगा, जबकि सहारनपुर और दिल्ली जाने वाले वाहनों का निकास गेट नंबर 1 से होगा।

आईएसबीटी क्षेत्र में वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने और उतारने के कारण यातायात में रुकावटें आ रही थीं, जिसे अब बंद कर दिया गया है। अब निर्धारित स्थानों पर ही यह कार्य किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन सीज कर रेंजर्स ग्राउंड में लाए जाएंगे।

इसके साथ ही, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे जंक्शन प्वांइट पर यातायात को सुगम बनाने के लिए भी सुधार कार्य किए गए हैं। निरंजनपुर मंड़ी से हल्के वाहनों को डायवर्ट कर, जाम की स्थिति को कम करने का प्रयास किया गया है।

आईएसबीटी क्षेत्र में पार्किंग की कमी के कारण, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के वाहनों को मुख्य मार्ग पर पार्क किया जा रहा था, जिसे अब फ्लाई ओवर के नीचे निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

 

 

 

 

#TrafficManagement, #ParkingFacilities, #Dehradun, #RoadImprovement, #ISBTArea

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version