Dehradun

देहरादून में DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह, धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र

Published

on

Dehradun News : सोशल मीडिया पर DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना अफवाह निकली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र धक्का लगकर गिरने से घायल हुआ था।

DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह

DAV पीजी कॉलेज में मनाए जा रहे DAV सप्ताह के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक अजय हुड्डा और मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान 8 से 9 हज़ार की संख्या में छात्रों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया था।

धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र

कार्यक्रम के दौरान एक युवक गौरव कुमार पुत्र प्रभाकर उम्र 17 वर्ष निवासी गजरौला मेरठ हाल विद्यार्थी 12 वी कक्षा, डीएवी इंटर कॉलेज, कॉलेज प्रांगण में लगी रेलिंग के ऊपर चढ़कर कार्यक्रम देख रहा था, जो भीड़ में हुई धक्का मुक्की के दौरान धक्का लगने से रेलिंग के ऊपर गिरकर चोटिल हो गया, जिसमें उसके हाथ पर रेलिंग लगने से खरोंचे आयी, जिसे विद्यालय की डिस्पेंसरी में ही प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था।

रेलिंग पर गिरकर चोटिल हुआ था छात्र

घटना के संबंध में लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कॉलेज परिसर में चाकू बाजी होने की अफवाह फैलाई जा रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा पीड़ित छात्र से घटना के संबंध में जानकारी की गई तो उसके द्वारा भी रेलिंग पर गिरकर चोटिल होने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version