Dehradun

देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस

Published

on

Dehradun News : देहरादून नगर निगम की दुकानों के आवंटन से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अब मामला मानहानि के नोटिस तक पहुंच गया है। आरोप लगाने वाले विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह ने गामा को दो करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। दोनों ने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए एक-एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है।

देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें

विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि पूर्व मेयर ने सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। नोटिस के मुताबिक, इन टिप्पणियों के जरिए दोनों को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताने की कोशिश की गई, जबकि किसी सक्षम न्यायालय ने उनके खिलाफ ऐसा कोई फैसला नहीं दिया है।

धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस

नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक रूप से की गई इन कथित टिप्पणियों के कारण उनकी सामाजिक और व्यावसायिक छवि प्रभावित हुई है। उनका दावा है कि सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों पर बयानों के प्रसार से उन्हें मानसिक परेशानी, सामाजिक अपमान और व्यावसायिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Dehradun News

सात दिनों के अंदर मांगा जवाब

दोनों शिकायतकर्ताओं ने नोटिस के माध्यम से पूर्व मेयर से सात दिनों के भीतर कथित आपत्तिजनक बयान वापस लेने, सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगने और उन्हीं माध्यमों पर अपना खंडन जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में मांगें पूरी नहीं होने पर अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा मामला देहरादून नगर निगम की दुकानों के आवंटन से जुड़ा है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर इस मामले में करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अब शिकायतकर्ताओं ने पूर्व मेयर की कथित टिप्पणियों को आधार बनाकर दो करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version