Dehradun
कालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
Dehradun News : हिमाचल प्रदेश से विकासनगर आ रहा एक सवारी वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
Table of Contents
कालसी में दर्दनाक हादसे में दो की मौत
कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप
जानकारी के मुताबिक, वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धमोग के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी यात्री नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल तीन लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।