Breakingnews
मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, जमकर किया प्रदर्शन
Dehradun News : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। इसी को लेकर आज महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
रेखा आर्या के पति के बयान के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बयान को लेकर आज महिला कांग्रेस ने मंत्री रेखा आर्या के सरकारी आवास का घेराव करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यमुना कॉलोनी के गेट पर ही रोक लिया। जिस पर महिला कांग्रेस की नेत्रियां सड़क पर ही बैठ गई और जमकर नारेबाजी की।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा नेत्रियां चुप क्यों ?
उत्तराखंड कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा की महिला नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। इसी को लेकर महिला कांग्रेस लगातार भाजपा की महिला विधायकों और मंत्रियों के आवासों का घेराव कर रही है। इस बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

बयान के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में करेगी पुतला दहन
महिला कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला ने कहा कि रेखा आर्या के पति का यह कहना कि बिहार से 20–25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं, न सिर्फ आपत्तिजनक है बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान भी है। इस बयान के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में पुतला दहन का ऐलान किया है और भाजपा से जवाब की मांग की है।