Breakingnews
कारतूस पर नाम लिख कर दस लाख की मांगी रंगदारी, पैसे नही देने पर जान से मरने की दी धमकी।
गदरपुर – मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ ही घर पर नाम लिखा कारतूस रखकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

धमकी भरा पत्र मिलने से परिजनों में भी दहशत फैल गई। प्रीत ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने जान बख्शने की एवज में दस लाख रुपये की रंगदारी की मांगी थी।
छह सितंबर को भी तीन अलग-अलग नंबरों से उनके मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल करके अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी और दस लाख रुपए की रंगदारी देने के लिए कहा। उनका का कहना है कि उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल करने वाले व्यक्ति ने ही उनके घर पर धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस भिजवाया है। पुलिस ने प्रीत की तहरीर पर केस दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति को चिह्नित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।