Haridwar
माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ रहे श्रद्धालुओं…आस्था की लगा रहे डुबकी।
हरिद्वार – आज माघ पूर्णिमा 2024 का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा पर्व विशेष महत्व माना जाता है। हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
