Dehradun

डिजिटल उत्तराखंड: अब एक क्लिक पर मिलेगी सरकारी कामकाज की पूरी जानकारी….

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने ‘डिजिटल उत्तराखंड’ नाम से एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है। इस वेबसाइट (https://digital.uk.gov.in/) के ज़रिए अब अधिकारियों और आम जनता को यह जानने के लिए फाइलें पलटने की जरूरत नहीं होगी कि किस परियोजना में कितना बजट मिला, कौन-सी फाइल कहां लंबित है, किस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है या आज कौन-सी बैठक है।

इस पोर्टल पर विभागों का बजट, उसकी निगरानी और पिछले तीन साल का खर्चा भी देखा जा सकता है ताकि अधिकारी बेहतर ढंग से योजना बना सकें। ई-ऑफिस को इससे जोड़ दिया गया है जिससे सचिव देख सकेंगे कि किस अधिकारी के पास कौन-सी फाइल कितने समय से अटकी है। जैसे ही कोई फाइल आगे बढ़ेगी, वेबसाइट पर उसकी जानकारी अपडेट हो जाएगी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 और सीपी ग्राम से जुड़ी शिकायतें भी इसी पोर्टल पर नजर आएंगी और वहीं से अधिकारी उन्हें निपटा सकेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कितनी प्रगति हुई है, यह भी यहां साफ दिखाई देगा। ई-मीटिंग तय करने, ई-कैबिनेट चलाने और अधिकारियों के बीच संदेश भेजने की सुविधा भी इसी पर मिलेगी।

कोर्ट केसों की तारीखें, स्टेटस और रिमाइंडर भी अब इस पोर्टल पर होंगे। इसके साथ ही AI टूल्स की मदद से लंबी फाइलों का सारांश एक क्लिक में मिल सकेगा, दस्तावेजों का अनुवाद पाणिनी AI से होगा और भाषिणी के ज़रिए टेक्स्ट को आवाज़ या आवाज़ को टेक्स्ट में बदला जा सकेगा।

आईटी सचिव नितेश झा के अनुसार यह प्लेटफॉर्म सुरक्षित लॉगिन के साथ अधिकारियों और जनता को तेज, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।

#DigitalUttarakhand #AIBasedGovernance #BudgetMonitoringSystem #EOfficeIntegration #CMHelplinePortal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version