Dehradun
डिजिटल उत्तराखंड: अब एक क्लिक पर मिलेगी सरकारी कामकाज की पूरी जानकारी….

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने ‘डिजिटल उत्तराखंड’ नाम से एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित है। इस वेबसाइट (https://digital.uk.gov.in/) के ज़रिए अब अधिकारियों और आम जनता को यह जानने के लिए फाइलें पलटने की जरूरत नहीं होगी कि किस परियोजना में कितना बजट मिला, कौन-सी फाइल कहां लंबित है, किस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है या आज कौन-सी बैठक है।
इस पोर्टल पर विभागों का बजट, उसकी निगरानी और पिछले तीन साल का खर्चा भी देखा जा सकता है ताकि अधिकारी बेहतर ढंग से योजना बना सकें। ई-ऑफिस को इससे जोड़ दिया गया है जिससे सचिव देख सकेंगे कि किस अधिकारी के पास कौन-सी फाइल कितने समय से अटकी है। जैसे ही कोई फाइल आगे बढ़ेगी, वेबसाइट पर उसकी जानकारी अपडेट हो जाएगी।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 और सीपी ग्राम से जुड़ी शिकायतें भी इसी पोर्टल पर नजर आएंगी और वहीं से अधिकारी उन्हें निपटा सकेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कितनी प्रगति हुई है, यह भी यहां साफ दिखाई देगा। ई-मीटिंग तय करने, ई-कैबिनेट चलाने और अधिकारियों के बीच संदेश भेजने की सुविधा भी इसी पर मिलेगी।
कोर्ट केसों की तारीखें, स्टेटस और रिमाइंडर भी अब इस पोर्टल पर होंगे। इसके साथ ही AI टूल्स की मदद से लंबी फाइलों का सारांश एक क्लिक में मिल सकेगा, दस्तावेजों का अनुवाद पाणिनी AI से होगा और भाषिणी के ज़रिए टेक्स्ट को आवाज़ या आवाज़ को टेक्स्ट में बदला जा सकेगा।
आईटी सचिव नितेश झा के अनुसार यह प्लेटफॉर्म सुरक्षित लॉगिन के साथ अधिकारियों और जनता को तेज, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।
#DigitalUttarakhand #AIBasedGovernance #BudgetMonitoringSystem #EOfficeIntegration #CMHelplinePortal
Dehradun
CM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायतों को मजबूत बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए चार अहम घोषणाएं कीं।
Table of Contents
CM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत निधि को दोबारा शुरू करने, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय और भत्तों में बढ़ोतरी के लिए कार्रवाई करने की बात कही। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड स्तरीय समिति में ब्लॉक प्रमुख को शामिल करने और ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्र में शामिल करने से पहले संबंधित ग्राम पंचायत से विचार-विमर्श करने की घोषणा की।

सीएम धामी ने की 4 बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख और पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों को बेहतर तरीके से जानते हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों और समस्याओं पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
Dehradun
कांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग

Dehradun News : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली में मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरिओम सहगल ने जसवीर कौर, आनंद और सोनिया आनंद पर मकान खरीदने के दौरान तय रकम का भुगतान नहीं करने और दिए गए चेक बाउंस होने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है।
Table of Contents
कांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप
पीड़ित हरिओम सहगल के मुताबिक, उन्होंने आर्थिक मजबूरी के चलते 21 जून 2021 को खुड़बुड़ा मोहल्ले स्थित अपना मकान जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद को बेचा था। उनका आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन ही आरोपियों ने उनकी जेब से कुछ चेक निकाल लिए और भुगतान के लिए जो चेक दिए गए, वे बाद में बाउंस हो गए।
इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की, लेकिन आरोपी पक्ष कथित तौर पर अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला देहरादून स्थानांतरित किया गया। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि सोनिया आनंद रावत के अलग-अलग बैंकों में तीन अलग-अलग नामों से खाते संचालित हैं।

MDDA की सील तोड़ने और मकान पर कब्जे का आरोप
हरिओम सहगल ने आरोप लगाया कि 30 जनवरी 2022 को पूर्व मंत्री के कथित संरक्षण में कुछ लोगों ने उन्हें जबरन मकान से बाहर निकाल दिया और भवन पर कब्जा कर लिया। उनका यह भी दावा है कि जिस भवन को वर्ष 2018 में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सील किया था, उसकी सील भी अवैध रूप से तोड़ी गई।
Dehradun
देहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
Table of Contents
देहरादून में आधी रात मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, पटेलनगर पुलिस नयागांव के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की गोली पुलिस वाहन को भी लगी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घायल आरोपियों की पहचान शमीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक के रूप में हुई है। दोनों हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी देर रात किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Dehradun24 hours agoदेहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
National23 hours agoDiwali 2026: इस बार दिवाली पर बन रहा खास संयोग, जानें कब होगी लक्ष्मी पूजा
Dehradun22 hours agoकांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
Haldwani19 hours agoहल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Dehradun18 hours agoCM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं
uttarakhand weather41 minutes agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटियों में कोहरा छाने की संभावना







































