Delhi
क्या आप फ्रिज में रखती हैं गूंथा आटा? जानिए इसके गंभीर स्वास्थ्य नुकसान !
नई दिल्ली: वर्किंग वूमन को ऑफिस और घर दोनों की जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ता है। ऑफिस के बाद जब महिलाएं घर पहुंचती हैं, तो उन्हें अक्सर जल्दी से खाना बनाना होता है। इसी वजह से कई महिलाएं आटा एक्स्ट्रा गूंथकर फ्रिज में रख देती हैं, ताकि बाद में झटपट रोटियां बना सकें। हालांकि, यह तरीका समय और थकान बचाने के लिए सही लग सकता है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह ठीक नहीं है।
फ्रिज में स्टोर आटे के नुकसान
फ्रिज में स्टोर किए गए आटे के कई नुकसान हैं। सबसे पहले, आटा फ्रिज में रखे जाने पर उसमें बैड बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, कब्ज और ऐंठन उत्पन्न हो सकती हैं।
लंबे समय तक फ्रिज में रखे आटे का पोषण भी कम हो जाता है। इसके अलावा, फ्रिज में स्टोर आटे से बनी रोटियों का स्वाद भी प्रभावित होता है, जो खट्टा हो सकता है। इससे एलर्जन का खतरा बढ़ता है और आंतों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आटे को 6 से 7 घंटे से ज्यादा फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए।
आटा गूंथने की उपयोगी टिप्स
- गूंथने में केवल कुछ मिनट लगते हैं: इसके लिए सिर्फ आपके हाथ, एक सपाट सतह और आटे को चिपकने से बचाने के लिए थोड़ा सा अतिरिक्त आटा चाहिए।
- गूंथे आटे को थोड़ी देर ढ़ककर रखें: कई लोग आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी बना लेते हैं, जबकि आपको इसे कम से कम 15 मिनट ढ़ककर रखना चाहिए। इससे रोटियां फुली और मुलायम बनती हैं।
- लोहे के तवे का प्रयोग करें: रोटी बनाने के लिए नॉन-स्टिक तवे का प्रयोग न करें, बल्कि लोहे वाले पैन का इस्तेमाल करें।
- दबाव का ध्यान रखें: रोटी बनाने के दौरान अधिक दबाव न डालें। पतली और समतल रोटी बेलने की कोशिश करें, जिससे रोटी अच्छी तरह फूल सके।
- घी या मक्खन का प्रयोग करें: अगर आप घी या मक्खन पसंद करते हैं, तो रोटियां बनाने के बाद उन पर घी या मक्खन लगाएं। इससे रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट बनी रहती हैं और कड़ी नहीं होती हैं।