Haryana
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
चंडीगढ़ – हरियाणा में 9 साल से ज्यादा वक्त से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज इस्तीफा दे दिया हैं। उनकी जगह पर नायब सिंह सैनी को नया सीएम बनाया गया है, जो हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। विधायक दल का नेता बनाए जाने पर नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। नायब सैनी के हरियाणा का सीएम बनने के एलान के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी जमीन से जुड़े नेता हैं। साथ ही ऐसे समाज से आते हैं, जो मेहनत के दम पर आगे बढ़ा है। यह भाजपा में ही संभव है कि पार्टी एक आम कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। पाठक मंगलवार को लोकसभा चुनाव के चलते रोहतक आए हुए थे। नायब सैनी को हरियाणा का सीएम बनने के बाद कुरुक्षेत्र में उनके निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं जो दोपहर होते होते एक सियासी भूचाल में बदल गई। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था।