Trending
क्या आप जानते हैं पानीपुरी, समोसा ,जलेबी और गुलाब जामुन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? नही, तो जानिए यहां !
Ajab-Gajab: हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में समोसा, पानीपुरी, जलेबी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं। ये सभी व्यंजन हर किसी की पसंदीदा डिशेज में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन व्यंजनों के अंग्रेजी नाम क्या होते हैं? आज हम आपको बताएंगे इनके अंग्रेजी नाम।
- जलेबी (Jalebi)
 जलेबी एक मीठा और स्वादिष्ट व्यंजन है जो मैदा और चीनी से बनता है। इसे अंग्रेजी में Rounded Sweet या Funnel Cake कहा जाता है। इसके अलावा कुछ लोग इसे Sweetmeat या Syrup Filled Ring भी कहते हैं।
- समोसा (Samosa)
 समोसा एक प्रसिद्ध उत्तर भारतीय स्नैक है जिसे अंग्रेजी में Rissole कहा जाता है। इसके अलावा, कचौड़ी को अंग्रेजी में Pie कहा जाता है।
- पानीपुरी या गोलगप्पे (Pani Puri/Golgappa)
 पानीपुरी को भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे गुपचुप, फुचका, पानी के बताशे आदि। इसे अंग्रेजी में Water Balls कहा जाता है।
- गुलाब जामुन (Gulab Jamun)
 गुलाब जामुन एक मीठा व्यंजन है जो हर किसी को पसंद आता है। इसे अंग्रेजी में Milk Ball या Rose Water Berry कहा जाता है।
- पापड़ (Papad)
 पापड़ को अंग्रेजी में Papadam कहा जाता है।
- पोहे (Poha)
 पोहे को अंग्रेजी में Flattened Rice या Beaten Rice कहा जाता है।
- रायता (Raita)
 रायता एक स्वादिष्ट दही से बना व्यंजन है, जो विभिन्न प्रकार से तैयार किया जाता है। इसे अंग्रेजी में Mix Curd कहा जाता है।
#PaniPuri, #Jalebi, #Samosa, #GulabJamun, #EnglishnamesofIndiansnacks
