Trending
क्या आप जानते हैं पानीपुरी, समोसा ,जलेबी और गुलाब जामुन को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? नही, तो जानिए यहां !

Ajab-Gajab: हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में समोसा, पानीपुरी, जलेबी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं। ये सभी व्यंजन हर किसी की पसंदीदा डिशेज में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन व्यंजनों के अंग्रेजी नाम क्या होते हैं? आज हम आपको बताएंगे इनके अंग्रेजी नाम।
- जलेबी (Jalebi)
जलेबी एक मीठा और स्वादिष्ट व्यंजन है जो मैदा और चीनी से बनता है। इसे अंग्रेजी में Rounded Sweet या Funnel Cake कहा जाता है। इसके अलावा कुछ लोग इसे Sweetmeat या Syrup Filled Ring भी कहते हैं। - समोसा (Samosa)
समोसा एक प्रसिद्ध उत्तर भारतीय स्नैक है जिसे अंग्रेजी में Rissole कहा जाता है। इसके अलावा, कचौड़ी को अंग्रेजी में Pie कहा जाता है। - पानीपुरी या गोलगप्पे (Pani Puri/Golgappa)
पानीपुरी को भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे गुपचुप, फुचका, पानी के बताशे आदि। इसे अंग्रेजी में Water Balls कहा जाता है। - गुलाब जामुन (Gulab Jamun)
गुलाब जामुन एक मीठा व्यंजन है जो हर किसी को पसंद आता है। इसे अंग्रेजी में Milk Ball या Rose Water Berry कहा जाता है। - पापड़ (Papad)
पापड़ को अंग्रेजी में Papadam कहा जाता है। - पोहे (Poha)
पोहे को अंग्रेजी में Flattened Rice या Beaten Rice कहा जाता है। - रायता (Raita)
रायता एक स्वादिष्ट दही से बना व्यंजन है, जो विभिन्न प्रकार से तैयार किया जाता है। इसे अंग्रेजी में Mix Curd कहा जाता है।
#PaniPuri, #Jalebi, #Samosa, #GulabJamun, #EnglishnamesofIndiansnacks
Dehradun
देहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान

लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी
Dehradun Basantotsav Route Plan: उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 27 फरवरी से बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभावन में आयोजित इस बसंतोत्सव के दौरान सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था बनाये रखने और असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान तैयार किया गया है।
देहरादून में बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी
बसन्तोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रभावी सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक यातायात ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव कार्यक्रम के लिए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया।
इसके साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन, व्यवस्थित पार्किंग और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत यातायात प्लान तैयार किया गया, जिसकी रूपरेखा निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
ये भी पढ़ें_ राजभवन में दिखी सभी राज्यों की झलक, राज्यपाल बोले- ऐसे कार्यक्रम दर्शाते हैं भारत की एकता
देहरादून में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों हेतु विशेष पार्किंग और रूट प्लान निर्धारित किया गया है। आगंतुकों से अनुरोध है कि वो निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें।
Dehradun Basantotsav Route Plan: निर्धारित रूट प्लान
1. राजपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से दाहिने मोड़कर न्यू कैंट रोड के रास्ते एनेक्सी तिराहा तक ड्रॉप किया जाएगा। इसके बाद वाहनों को 8th GR ग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
2. रायपुर / ईसी रोड / सुभाष रोड से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से बाईं ओर मोड़ते हुए न्यू कैंट रोड के जरिए एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा। वहां यात्रियों को उतारने के बाद वाहन 8th GR ग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
यदि यह पार्किंग भर जाती है, तो वाहनों को आरटी ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी आरटी ग्राउंड में ही सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, पार्किंग स्थल से एनेक्सी तिराहा तक शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
3. कैंट रोड / चकराता रोड से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को बिंदाल और गढ़ी कैंट होते हुए वाटिका तिराहा से बाईं ओर महिंद्रा ग्राउंड पार्किंग में भेजा जाएगा। वहां से आगंतुकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा।
4. शटल सेवा की सुविधा
सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
5. सरकारी कर्मचारियों के वाहन
सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में ही कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें_ Dhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
विशेष निर्देश
- सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- इसके लिए स्थिर और मोबाइल पुलिस ड्यूटी तैनात की जाएगी।
- गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।
- राजभवन गेट से दिलाराम चौक और वाटिका तिराहा तक यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हॉक मोबाइल लगातार गश्त करेगी।
- पार्किंग स्थलों की पहचान के लिए संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।
वैकल्पिक रूट प्लान
1. दिलाराम चौक पर यातायात दबाव होने की स्थिति में
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के भीतर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा तक भेजा जाएगा। इसके बाद वाहनों को 8th GR ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
2. मसूरी / कुठालगेट की ओर से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव और गुच्चुपानी तिराहा होते हुए CSD तिराहा तक लाया जाएगा। वहां यात्रियों को उतारने के बाद वाहन महिंद्रा ग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
पार्किंग स्थल और क्षमता
1. आरटी यूनिट ग्राउंड
- दूरी: लगभग 100 मीटर
- क्षमता: 400 वाहन
2. 8th गढ़वाल राइफल ग्राउंड
- दूरी: लगभग 900 मीटर
- क्षमता: 250 वाहन
3. महिंद्रा ग्राउंड
- दूरी: लगभग 1.2 किमी
- क्षमता: 600 वाहन
वैकल्पिक पार्किंग स्थल
1. गोरखा इंटर कॉलेज (बीजापुर गेस्ट हाउस के पास)
- क्षमता: 50 कार
2. CSD कैंटीन पार्किंग
- क्षमता: 50 कार
यदि एनेक्सी तिराहा पर जाम की स्थिति बनती है, तो वाहनों को सीधे पार्किंग स्थलों तक भेजा जाएगा। इसके बाद शटल सेवा के माध्यम से आगंतुकों को राजभवन तक पहुंचाया जाएगा।
आमजन के लिए अपील
- नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर वाहन टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी।
- असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें।
- अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें और धैर्य बनाए रखें।
- यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
- निर्धारित डायवर्जन का पालन अवश्य करें।
- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
सहायता के लिए संपर्क
आपातकालीन नंबर: 112 / 9411112972
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7579278154
यातायात से जुड़े ताजा अपडेट के लिए देहरादून पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
Uttarakhand
जल्द जारी हो सकती है दयित्वधारियों की लिस्ट, कांग्रेस से बीजेपी में आए इन नेताओं की खुल सकती है किस्मत

उत्तराखंड बीजेपी से बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है दयित्वधारियों की नई सूची
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड बीजेपी संगठन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही दायित्वधारियों की नई फ़ौज बन सकती है. बताया जा रहा है कि सरकार और संगठन स्तर पर सूची को लेकर सहमति बन चुकी है और अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है. जानकारी के मुताबिक अन्य पार्टियों से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को भी खुशखबरी मिल सकती है.
ये भी पढ़ें_ बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में जल्द जारी होगी दर्जधारियों की सूची
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, नई सूची में करीब 14 से 15 नेताओं को दायित्व दिए जा सकते हैं. अन्य पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए नेता इस सूचि को लेकर एकटकी लगाए बैठे हैं. ऐसे में खास बात ये है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओं को भी इस बार जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ऐसे तीन से चार नेताओं के नाम सूची में शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें_ बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल
कांग्रेस से भाजपा में शामिल नेताओं को मिल सकती है जगह
पार्टी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि संगठन विस्तार और संतुलन को ध्यान में रखते हुए नामों का चयन किया गया है. इससे पहले भी सरकार और संगठन की ओर से 70 से अधिक नेताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे जा चुके हैं, जबकि शेष नामों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है. साथ ही इस सूची को लेकर मुलाकातों का दौर जारी है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, प्रदेश प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री नहीं होंगे बैठक में शामिल
Uttarakhand Politics-सूची को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म
माना जा रहा है कि सूची जारी होने के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को राहत मिल सकती है. फिलहाल दर्जधारियों को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में किसी भी पल ये सूची जारी हो सकती है. इस सूची को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कई नए और बड़े नाम देखने की मिल सकते हैं.
Dehradun
Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में युवती को चापड़ दिखाकर धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के में लगातार बढ़ रहे अपराधिक ममलों से आम जनता में दहशत का माहौल है. इसी बीच थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर से एक युवक द्वारा युवती को चापड़ दिखाना और अश्लील कमेंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
मुख्य बिंदु
युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने का विडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, 24 फरवरी को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि राजीव नगर इलाके में एक व्यक्ति युवती को चापड़ दिखाकर धमकी दे रहा था. सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में भरे बाजार युवती के मर्डर मामले में कार्रवाई, SSP ने चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पूछताछ में पता चला कि लड़के ने युवती पर अश्लील कमेंट भी किए थे. साथ ही युवती जब कुछ अन्य साथियों के साथ जब युवक के पास पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की. इस दौरान आरोपी ने युवती को धारदार हथियार चापड़ दिखाकर धमकी भी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया है. मामले में आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
- आरोपी की पहचान – शिव सिंह रावत, निवासी राजेन्द्र नगर
ये भी पढ़ें_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी, संजीत कुमार ने बताया कि-
एक युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी, जिस पर राजेन्द्र नगर निवासी शिव सिंह रावत ने आपत्ति जताते हुए कथित रूप से अभद्रता की. इसके बाद युवती अपने कुछ साथियों के साथ लोअर राजीव नगर स्थित युवक की दुकान पर पहुंची, जहां युवक ने युवती और उसके साथियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
-संजीत कुमार, प्रभारी, थाना नेहरू कॉलोनी-
big news6 hours agoनैनीताल में बाघ का आतंक, फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
Cricket6 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction Today Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8…
Breakingnews23 hours agoमारपीट मामले में बैकफुट पर आए रायपुर विधायक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
big news4 hours agoनंदा गौरा योजना का पैसा हुआ जारी, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी की 145.93 करोड़, जिलेवार देखें लिस्ट
Breakingnews5 hours agoउत्तराखंड सरकारी कार्यालयों के लिए SOP जारी, जाने से पहले पढ़ लें नए नियम…
Dehradun3 hours agoदेहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
Uttarakhand23 hours agoCHAMOLI: 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार
Cricket12 hours agoWI vs SA Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, फैंटेसी टीम, पॉइंट्स टेबल और भारत का सेमीफाइनल समीकरण…





































