Dehradun

राज्यसभा सीट रिक्त होने के चलते 27 फरवरी को होगा मतदान, आठ फरवरी को अधिसूचना होगी जारी।

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर चुनाव 27 फरवरी को होगा। प्रदेश में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते सीट रिक्त हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय आठ फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी करेगा। अगर राज्य विधानसभा के आंकड़ों को देख तो इस बार भी यह सीट भाजपा के पक्ष में जाने की संभावना है। 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के पास 47 सीट हैं जबकि कांग्रेस के पास 19 हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया कि 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version