Haldwani
कल हल्द्वानी में ईजा बैंणी महोत्सव का शुभारंभ; सीएम धामी करेंगे शिरकत, 713 करोड़ की देगें सौगात।
हल्द्वानी – हल्द्वानी में कल ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण पर है। कल धामी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

पुलिस और प्रशासन पूरी तरीके से कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है, इसके अलावा 13 जिलों के 26 उत्पादों के स्टाल भी यहां लगाए जाएंगे, महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया जाएगा।