Haldwani
कल हल्द्वानी में ईजा बैंणी महोत्सव का शुभारंभ; सीएम धामी करेंगे शिरकत, 713 करोड़ की देगें सौगात।

हल्द्वानी – हल्द्वानी में कल ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण पर है। कल धामी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव में जिले को 713 करोड की योजनाओं की सौगात देंगे, इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरीके से कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है, इसके अलावा 13 जिलों के 26 उत्पादों के स्टाल भी यहां लगाए जाएंगे, महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया जाएगा।
Haldwani
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग

Haldwani News : हल्द्वानी में पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो कथित तौर पर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। जानकारी के अनुसार, देश में कई बड़ी सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद यह गैंग सक्रिय हुआ और इन्होंने अपनी अलग ऐप तैयार कर उसके जरिए लोगों को सट्टा खिलाना शुरू कर दिया।

रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा चलाता था गैंग
जांच में सामने आया है कि कुछ लेन-देन डिजिटल माध्यम से किए जा रहे थे जबकि कई हिसाब-किताब रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि ये गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का आईपीएल सट्टा संचालित करता था और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का सट्टा खेला जा चुका है।
सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
मौके से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस सिर्फ सट्टा चलाने वालों ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। इसके साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
big news
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

Haldwani News : नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में रविवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप
हल्द्वानी में मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर में चोरी से हड़कंप मच गया है। चोरों ने करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात और 35 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
सास-ससुर की देखभाल करने गई थी पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार, तिवारी नगर चित्रकूट (नंबर-14) निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और वर्तमान में विदेश में हैं। घर पर उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कोठारी परिवार के दो मकान हैं—एक चित्रकूट में और दूसरा घोड़ानाला में, जहां बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं।
चंद्रा कोठारी रोज की तरह रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर घोड़ानाला स्थित दूसरे मकान पर सास-ससुर के लिए खाना बनाने और उनकी देखभाल करने गई थीं।

पीछे का लोहे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर
महिला की इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने बेहद इत्मीनान से अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे साढ़े 11 तोले सोने के आभूषण व 35 हजार रुपये कैश समेटकर रफूचक्कर हो गए।
शाम को जब चंद्रा कोठारी बच्चों के साथ वापस चित्रकूट स्थित अपने घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का ताला और अलमारी टूटी हुई थी तथा सारा कीमती सामान गायब था। पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- मसूरी में जाम से राहत के लिए शुरू हुई शटल सेवा, प्रचार-प्रसार की कमी पर कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी
- सीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
- लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
- भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम
- ऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी
Haldwani
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान

Haldwani News : चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। विभाग यात्रा मार्ग के साथ ही कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रहा है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की शुरु आत के साथ ही परिवहन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने वाहनों के जरूरी कागजात पूरे रखें, क्योंकि विभाग द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात उद्देश्य
आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की जा रही है चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
आरटीओ ने स्पष्ट कहा कि चाहे वाहन प्राइवेट हो या कमर्शियल, यदि कोई भी वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
big news16 hours agoपुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर, देखें लिस्ट
Cricket15 hours agoLSG vs PBKS Dream11 Team Prediction IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्रेडिक्टेड प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Business14 hours agoM R Maniveni Foods IPO 2026: क्या निवेशकों को करना चाहिए Apply? जानिए GMP, Price Band, Financials और Risks..
Ramnagar14 hours agoबैलपड़ाव में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर लगाए हत्या के आरोप
Chamoli10 hours agoलोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
Rishikesh14 hours agoऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी
Haridwar13 hours agoभीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम
Breakingnews10 hours agoसीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं





































