Crime

हरिद्वार में मुठभेड़: दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को लगी गोली, तीन फरार !

Published

on

हरिद्वार – हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में कोर कॉलेज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ का कारण खनन कारोबारी गुलाम साबिर पर अंधाधुंध फायरिंग करना बताया जा रहा है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को रोका गया। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

इस मुठभेड़ में एक बदमाश नितेश, जो लक्सर का निवासी है, उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद सिंह डोभाल समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

#Haridwar, #Police, #Shootout, #Criminal, #Mining, #uttarakhandpolice, #uttarakhand  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version