Crime

प्रेमनगर में मुठभेड़: पुलिस ने बदमाश को पकड़ा, दाहिने पैर में लगी गोली !

Published

on

देहरादून – प्रेमनगर टी स्टेट में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बदमाश के साथ मुठभेड़ की घटना सामने आई है। घटना के समय एसएसपी और सिटी एसपी मौके पर मौजूद थे। दरू चौक टी स्टेट में हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दी और घायल बदमाश को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने जिलेभर में सभी आउटपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान जारी रखा है, और जनपद की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

घायल बदमाश को तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च उपचार के लिए दून चिकित्सालय रेफर कर दिया।

इस घटना के बाद एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम से पूरी जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर जाकर घायल बदमाश के बारे में भी जानकारी हासिल की। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

 

 

 

#PremnagarEncounter, #PoliceShooting, #CriminalArrest, #SSPPresence, #IllegalFirearm, #dehradun, #uttarakhand  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version