Delhi

त्योहारी तोहफा: GST काउंसिल ने दी ऐसी राहत कि आप खुशी से उछल पड़ेंगे !

Published

on

नई दिल्ली: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले एक बड़ी राहत दी है। बुधवार को हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा फायदा आम जनता और छोटे कारोबारियों को मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद कहा कि GST को और सरल बनाया गया है और अब सिर्फ दो स्लैब की व्यवस्था को मंजूरी दी गई है।

इन चीज़ों पर अब नहीं लगेगा कोई टैक्स

सरकार ने रोजमर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाली कुछ आवश्यक चीज़ों को जीएसटी के दायरे से पूरी तरह बाहर कर दिया है। इन पर पहले 12% तक टैक्स वसूला जा रहा था, लेकिन अब ये पूरी तरह टैक्स फ्री होंगी:

UHT दूध

दूध और पनीर

रोटी और पराठा

ब्रेड और पिज़्ज़ा

यह बदलाव हर घर के रसोई से जुड़ा है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए दूध और ब्रेड जैसे उत्पाद जरूरी होते हैं। ऐसे में यह फैसला हर परिवार के लिए राहत लेकर आया है।

बीमा पॉलिसी पर बड़ी छूट

सरकार ने एक और अहम फैसला लेते हुए व्यक्तिगत जीवन बीमा (Individual Life Insurance Policy) को भी टैक्स में छूट दी है। यह कदम खासकर उन परिवारों के लिए राहतभरा होगा, जो भविष्य की सुरक्षा के लिए बीमा लेते हैं।

छात्रों को राहत: पढ़ाई का सामान हुआ सस्ता

बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चीज़ों को भी सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। इनमें शामिल हैं:

पेंसिल

कटर

रबर

नोटबुक

इंस्ट्रूमेंट बॉक्स व अन्य स्टेशनरी आइटम्स

अब इन जरूरी शैक्षणिक सामानों पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा।

जीवन रक्षक दवाएं भी टैक्स फ्री

सरकार ने 33 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं (Life-saving medicines) पर से भी टैक्स हटा दिया है। यह कदम स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है।

रोजमर्रा के घरेलू सामान पर सिर्फ 5% जीएसटी

उन चीज़ों पर जो हर घर में रोज इस्तेमाल होती हैं, अब सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा। इनमें शामिल हैं:

नमकीन

पास्ता

चीज़

मक्खन

कॉफी

नूडल्स व अन्य फूड आइटम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version