Roorkee

रुड़की में सरकारी गाड़ी पर आतिशबाज़ी: नियमों की उड़ती धज्जियां और प्रशासन की चुप्पी, वायरल वीडियो से मचा बवाल….

Published

on

रुड़की: शासन की गरिमा और सरकारी मर्यादाओं को झकझोर देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रुड़की के शेरपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड सरकार की नंबर प्लेट लगी एक सरकारी गाड़ी पर खुलेआम आतिशबाजी की जा रही है। इस दृश्य ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शासन की साख पर भी गहरा दाग लगा दिया है।
सरकारी संसाधनों का जश्न में इस्तेमाल—क्या अब नियम केवल दिखावे के लिए हैं….?
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बिना किसी डर या संकोच के सरकारी वाहन का उपयोग निजी जश्न के लिए किया जा रहा है। न तो सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया, न ही सार्वजनिक संपत्ति की गरिमा का। यह सवाल खड़ा करता है—क्या सत्ता का रसूख कानून से ऊपर हो गया है…?

सोशल मीडिया पर जनाक्रोश…..
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा। टिप्पणियों की बाढ़ आ गई, “क्या जनता के टैक्स से खरीदी गई गाड़ियां अब आतिशबाज़ी के लिए हैं…? “अगर आम आदमी ऐसा करे, तो पुलिस कार्रवाई में देर नहीं लगती। लेकिन यहां तो सन्नाटा है..!

प्रशासन की चुप्पी पर प्रश्नचिन्ह…..
अब तक प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की घोषणा की गई है। इससे यह आशंका गहराने लगी है कि क्या यह मामला भी बाकी विवादों की तरह धीरे-धीरे फाइलों में दफन कर दिया जाएगा?

जनता को चाहिए जवाब, नहीं तो बढ़ेगा अविश्वास…..
जनता जानना चाहती है—सरकारी गाड़ियों की गरिमा का ऐसा खुलेआम अपमान कब तक बर्दाश्त किया जाएगा? क्या नियम-कानून सिर्फ आम नागरिकों पर लागू होते हैं?

अब निगाहें शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा या यह मामला भी दबा दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#GovernmentVehicle #Fireworks #LawViolation #ViralVideo #PublicOutrage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version