Breakingnews

हरिद्वार में फायरिंग से हड़कंप! हरियाणा पुलिस का जवान घायल, बदमाश फरार

Published

on

हरिद्वार: हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हरियाणा से बदमाशों का पीछा करते हुए पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में हरियाणा पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

फायरिंग करने वाले आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल हरिद्वार पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस किसी आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में हरिद्वार आई थी, तभी यह वारदात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version