Dehradun

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने आपदा राहत सामग्री वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कहा – रेडक्रॉस निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक

Published

on

देहरादून:उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने बुधवार को राजभवन परिसर से रेडक्रॉस की ओर से भेजी गई आपदा राहत सामग्री से भरे पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन प्रदेश के विभिन्न जिलों को भेजे गए हैं, जहां ज़रूरतमंदों को सामग्री वितरित की जाएगी।

इन वाहनों में कंबल, तिरपाल, किचन सेट सहित अन्य जरूरी राहत सामग्री है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने में मदद करेगी। सामग्री भारतीय रेडक्रॉस समिति, नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराई गई है और वितरण की जिम्मेदारी जिला रेडक्रॉस समितियों को सौंपी गई है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड एक भौगोलिक रूप से संवेदनशील राज्य है, और आपदा प्रबंधन में रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने रेडक्रॉस की निःस्वार्थ सेवा भावना और वॉलंटियर्स के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “यह संस्था संकट की घड़ी में मानवता की सबसे सशक्त मिसाल बनती है।”

राज्यपाल ने अपील की कि राहत सामग्री को सही और पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से रेडक्रॉस से जुड़ने का आह्वान भी किया।

राज्यपाल का संदेश:

“रेडक्रॉस न केवल राहत पहुंचाने का कार्य करती है, बल्कि यह मानवता आधारित सेवा का प्रतीक है। इसके वॉलंटियर्स बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता करते हैं।”

 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:

  • डॉ. नरेश चौधरी – चेयरमैन, रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड
  • डॉ. आनंद भारद्वाज – वाइस चेयरमैन
  • डॉ. मनोज वर्मा – सदस्य, देहरादून
  • डॉ. महावीर त्यागी व डॉ. ए.के. सिंह – चिकित्साधिकारी, राजभवन
  • सीएमओ मनोज शर्मा
  • मो. ओबेदुल्ला अंसारी
  • रेडक्रॉस वॉलंटियर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version