Breakingnews
हल्द्वानी में भाजपा पार्षद ने की युवक की गोली मारकर हत्या, गोलीकांड से इलाके में सनसनी
Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी मच गई है। हत्या के आरोप भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पर लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
Haldwani में भाजपा पार्षद ने की युवक की गोली मारकर हत्या
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीजेपी पार्षद ने एक युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी पार्षद को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक Haldwani में निगम पार्षद ने जज फार्म निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीकांड के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नितिन लोहनी निवासी जज फार्म के रूप में हुई है। जबकि आरोपी पार्षद की पहचान अमित बिष्ट उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। भाजपा पार्षद बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला पुराना आपसी विवाद बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आरोपी का नाम विवादों में है। आरोपी पार्षद का विवादों से पुराना नाता रहा है। लोगों का कहना है कि पार्षद का मिजाज काफी दबंग रहा है और पहले भी कई मारपीट के मामलों में उनका नाम उछल चुका है।