Haridwar

HARIDWAR: नगर कोतवाली क्षेत्र में हैंडीक्राफ्ट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख…

Published

on

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र के अपर रोड पर स्थित एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा समस्त सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की प्रक्रिया में जुट गई। देर रात तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने की कोशिश जारी रही।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।

पुलिस और दमकल विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगामी कार्रवाई की जाएगी।

#Fire #Handicraftstore #Loss #Police #Firedepartment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version