uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। आज बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने के तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, रविवार 10 मई से अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बात करें 10 मई के मौसम की तो उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 4000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि उत्तराखंड राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना

आने वाले दो दिनों के लिए इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
आने वाले दोो दिनों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेन के आसार हैं। 11 मई को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं। 12 मई को उत्तराखंड राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
12 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही दोनों ही दिन 3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।