big news

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत

Published

on

Haridwar accident : हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्वालापुर में नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा (Haridwar accident) हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जिससे घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद से ट्रक चालक फरार

हादसे की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Haridwar accident में ट्रक ने युवक का चेहरा कुच दिया। जिस से अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version