Crime

HARIDWAR: दूधिए पर जानलेवा हमला, सनसनीखेज वीडियो वायरल, पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार…

Published

on

हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें दूध वितरण के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जसोददरपुर गांव का एक युवक रोज की तरह दूध बांटने के लिए हरिद्वार आ रहा था। पथरी क्षेत्र के पदार्था में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान जब पुलिसकर्मी वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने युवक को हमलावरों से बचाया और हमलावर मौके से भाग गए।

फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, और बाकी हमलावरों की तलाश जारी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।

#Haridwarincident #Viralvideo #Publicbeating #Socialmediaoutrage #Policeinvestigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version