big news
हरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी
Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार में सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग का भंडाफोड़ किया है।
Table of Contents
सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने
राज्य कर उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा के अनुसार, ये कंपनियां आपस में ही सर्कुलर ट्रेडिंग (Circular Trading) कर रही थीं। इसका मतलब है कि बिना किसी वास्तविक माल की डिलीवरी के, ये कंपनियां केवल कागजों पर एक-दूसरे को बिल जारी कर रही थीं।
कंपनियों ने अवैध रूप से उठाया ITC का लाभ
इस फर्जीवाड़े के जरिए कंपनियों ने अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाया और अपने टैक्स रिटर्न में कैश भुगतान को लगभग शून्य या बेहद कम कर दिया। जब अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसरों में जाकर वास्तविक स्टॉक का मिलान किया, तो उनके ऑन-साइट स्टॉक और बही-खातों (ITC आंकड़ों) में भारी अंतर पाया गया।

जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग का भंडाफोड़
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 4 विशेष टीमें बनाई गई थीं, जिनमें सचल दल और ऑडिट इकाई के 12 अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कंपनियों पर अंतिम टैक्स लायबिलिटी और अतिरिक्त पेनल्टी तय की जाएगी। विभाग के अनुसार, सिडकुल की कई अन्य कंपनियां भी अभी रडार पर हैं।