Haridwar

एक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार

Published

on

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप लगे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, मामला बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। महिला ने 31 अक्टूबर को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से उनकी नाबालिग बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। महिला का कहना है कि कई बार विरोध करने और समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

महिला और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट के भी आरोप

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इस वजह से नाबालिग बेटी भय और मानसिक परेशानी में रहने लगी थी। बाद में बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद मां ने हिम्मत जुटाकर पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व 9(एल)(एन)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version