uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटियों में कोहरा छाने की संभावना

Published

on

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों और घाटियों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।

उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

मैदानी इलाकों में कोहरे का असर

प्रदेश के मैदानी और घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। इससे कई जगहों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है और आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, पांच पहाड़ी जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

Uttarakhand Weather

देहरादून में खिली रहेगी धूप

राजधानी देहरादून में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय धूप खिली रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ धाम

दूसरी ओर, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की पहाड़ियां तक बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबारी के बाद बाबा केदार की नगरी का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version