Crime

हरिद्वार: बछड़ा चोरी कर ले जा रहे गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक तस्कर घायल !

Published

on

हरिद्वार: जिले में बछड़ा चोरी कर उसे कार में डालकर ले जा रहे गौ तस्करों को पुलिस ने सिडकुल के नवोदय नगर क्षेत्र में घेर लिया। पुलिस से बचने के प्रयास में गौ तस्करों की कार एक पेड़ से टकरा गई। खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पकड़े गए तस्कर की पहचान सहारनपुर के नकुड़ निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। घायल तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह और उसके साथी गौवंश चोरी कर उसे सहारनपुर ले जाकर बेचते थे।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सिडकुल के नवोदय नगर से कुछ संदिग्ध लोग एक बछड़ा चोरी कर सेंट्रो कार में ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने अपनी टीम के साथ संदिग्ध कार की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में तस्करों से सामना हुआ। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एक तस्कर को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि दोनों फरार तस्करों की तलाश के लिए कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है और गिरफ्तार तस्कर के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

#Cattlesmuggling #Policeencounter #Haridwar #Gunfight #Saharanpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version