Crime

हरिद्वार पुलिस की छापेमारी, मेडिकल स्टोर में चल रहे नशे के कारोबार का हुआ खुलासा….

Published

on

हरिद्वार : थाना पथरी और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने ग्राम धनपुरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, जिसके बाद नशे के सामान की भारी खेप बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर में नशीली दवाइयां बेची जा रही थीं।

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने स्टोर के संचालक सहवान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3000 से अधिक नशीली गोलियां (Lorazepam) और 66 नशे के इंजेक्शन (Tramadol BP) बरामद हुए। सहवान, जो ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार का निवासी है, को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

एसएसपी हरिद्वार ने इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर कड़ी नज़र रखने के पुलिस के मजबूत संकल्प का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नशे के कारोबार को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version