Haridwar

शारदीय कांवड़ मेला 2026 के लिए हरिद्वार पुलिस का ट्रैफिक प्लान, यहाँ देखें…

Published

on

शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार के लिए विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी

शारदीय कांवड़ मेला 2026: शारदीय कांवड़ मेला एवं महाशिवरात्रि पर्व 2026 को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन द्वारा व्यापक यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान लागू किया गया है। ये व्यवस्था 5 फरवरी 2026 सुबह 8 बजे से 15 फरवरी 2026 रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध

सबसे पहले यह स्पष्ट किया गया है कि हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग:
सिडकुल, देहरादून या ऋषिकेश की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें बिजनौर, मुरादाबाद या नैनीताल जाना है, वे हरिद्वार → रुड़की → मुजफ्फरनगर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

महत्वपूर्ण सूचना:
नजीबाबाद, मुरादाबाद और नैनीताल की ओर आवश्यक वस्तुओं (खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस व मेडिकल सप्लाई) का आवागमन रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही अनुमन्य रहेगा।

रोडवेज और निजी बसों के लिए व्यवस्था

  • देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से बिजनौर, मुरादाबाद व नैनीताल जाने वाली रोडवेज बसें लाडपुर से नहर पटरी मार्ग का उपयोग करेंगी।
  • वापसी में ये बसें बिजनौर → गंगा बैराज → मोंटी तिराहा (मीरापुर) → मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगी।
  • कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली निजी बसों का मार्ग पूर्ववत रहेगा।

अन्य मार्गों पर प्रतिबंध

  • रुड़की → लक्सर → बालावाली मार्ग पर भारी और मध्यम वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
  • आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों पर भी अस्थायी रोक लगाई जा सकती है।

हरिद्वार शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहन

छोटे निजी वाहन:
नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन प्वाइंट → चंडी चौकी → चंडी चौक
पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू

कांवड़ वाहन:
नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन → गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग
वापसी इन्हीं मार्गों से सुनिश्चित की जाएगी।

यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में सभी वाहनों को सीधे गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग में रोका जाएगा।

दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन

मुख्य मार्ग:
दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → शंकराचार्य चौक

पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू

अत्यधिक दबाव की स्थिति में वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहन

पंजाब/हरियाणा → सहारनपुर → भगवानपुर → NH-344 → कोर कॉलेज → शंकराचार्य चौक

यातायात बढ़ने पर इन्हें भी वैकल्पिक रूप से बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।

देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन

देहरादून/ऋषिकेश → नेपालीफार्म → रायवाला → दूधाधारी चौक → सर्वानंद घाट
पार्किंग: पंतद्वीप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला मैदान

इसके अलावा चीला मार्ग को केवल ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए वन-वे रखा जाएगा।

जीरो जोन और वन-वे व्यवस्था

  • पोस्ट ऑफिस तिराहा से हरकी पौड़ी तक पूर्ण जीरो जोन रहेगा।
  • भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • कई प्रमुख चौकों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।

ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के लिए डायवर्जन

यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में विभिन्न दिशाओं से आने वाले ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा को निर्धारित बैरियरों से वापस मोड़ा जाएगा, ताकि मुख्य मार्गों पर भीड़ न बढ़े।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान का पालन करें और सहयोग देकर कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने में मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version