Delhi
राशन डीलर अगर कम दे रहा सामान या कर रहा धांधली, यहाँ करे तुरंत शिकायत।
देश में चलने वाली कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक बड़ा तबका ले रहा है। फिर चाहे वो स्वास्थ्य योजनाएं हों या फिर आवास या कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है राशन योजना, जिसके अंतर्गत गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में सस्ता राशन मुहैया कराया जाता है। इसके लिए अलग-अलग मोहल्ले में सरकारी राशन की दुकानें होती हैं, जहां से राशन कार्डधारक राशन ले सकते हैं। पर कई जगहों पर सुनने में आता है कि डीलर राशन देने में गड़बड़ी कर रहा है। अगर आपका राशन डीलर भी धांधली कर रहा है, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कौन से हेल्पलाइन नंबर्स पर शिकायत कर सकते हैं, जहां से आपको मदद मिल सकती है।
दरअसल, सरकार की तरफ से अलग-अलग राज्यों के लोगों के लिए हेल्पलाइन बनाई गई हैं। जहां पर सरकारी राशन से जुड़ी दिक्कत होने पर आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आप इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं।
- दिल्ली- 1800-110-841
- उत्तराखंड- 1800-180-2000, 1800-180-4188
- उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150
- हरियाणा- 1800–180–2087
- पंजाब- 1800-3006-1313
- चण्डीगढ़- 1800–180–2068
- राजस्थान- 1800-180-6127
- पश्चिम बंगाल- 1800-345-5505
- मध्यप्रदेश- 181
- सिक्किम- 1800-345-3236
- त्रिपुरा- 1800-345-3665
- महाराष्ट्र- 18-22-4950
- आंध्र प्रदेश- 1800-425-2977
- हिमाचल प्रदेश- 1800–180–8026
- अरुणाचल प्रदेश- 03602244290
- मणिपुर- 1800-345-3821
- मेघालय- 1800-345-3670
- मिजोरम- 1860-222-222-789
- नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
- ओड़िशा- 1800-345-6724 / 6760
- कर्नाटक- 1800-425-9339
- असम- 1800-345-3611
- दादर नगर हवेली – 1800-233-4004
- कश्मीर- 1800–180–7011
- बिहार-1800-3456-194
- गोवा- 1800-233-0022
- छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
- लक्षद्वीप- 1800-425-3186
- गुजरात- 1800-233-5500
- झारखंड-1800-345-6598
- जम्मू- 1800-180-7106
- तेलंगाना- 1800-4250-0333
- केरल- 1800-425-1550
- तमिलनाडु- 1800-425-5901
- अंडमान-निकोबार- 1800-343-3197
- पुडुचेरी – 1800-425-1082