Uttarakhand

अगर आप भी बाजार से खरीदकर ला रहे है मिलावटी दाल…ऐसे करें पहचान। 

Published

on

अगर आप बाजार से दाल खरीदकर लाते हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इन दिनों बाजार में मिलावटी दाल तेजी से बिक रही हैं। अगर आप इन मिलावटी दाल का सेवन करते हैं। ऐसे में आपकी सेहत पर कई तरह के बुरे असर पड़ सकते हैं। दाल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा दाल का सेवन करने पर हमें उच्च मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा हमें नियमित दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं अगर आप बाजार से मिलावटी दाल खरीदकर लाते हैं और उसका सेवन करते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाली मिलावटी दाल की पहचान कर सकते हैं।

अगर आप बाजार में अरहर की दाल को खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आप अरहर की दाल का रंग देखकर उसमें की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिलावटी दाल काफी चमकदार होती है।

वहीं जो असली अरहर की दाल होती है। उसका रंग प्राकृतिक होता है। यह देखने में ज्यादा चमकदार नहीं होती है। आप मिलावटी दाल की पहचान उनके आकार को देखकर भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि जो असली दाल होती है। उनका आकार एक जैसा होता है। वहीं जो मिलावटी या कहें नकली दाल होती है। उनका आकार अलग-अलग तरह का होता है।

आप मिलावटी दाल की पहचान उसकी गंध से भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असली दाल की खुशबू प्राकृतिक होती है। वहीं जो मिलावटी दाल होती है। उसकी गंध अजीब या रासायनिक होती है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version