big news

IMA Passing Out Parade की थल सेनाध्यक्ष ने ली सलामी, देश को मिले 491 जाबांज अफसर

Published

on

IMA Passing Out Parade : देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में आज 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड की सलामी थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने ली।

IMA Passing Out Parade की थल सेनाध्यक्ष ने ली सलामी

देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में आज 157वीं पासिंग आउट परेड हुई। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी।

उन्होंने युवा अधिकारियों के उच्च स्तर के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहनशक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करने और निष्ठा, प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया।

देश को मिले 491जाबांज अफसर

गौरव, परंपरा और सैन्य गरिमा से परिपूर्ण इस अवसर पर अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। IMA Passing Out Parade में आज 525 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। जिसमें 491 कैडेट्स भारतीय सेना को मिले और 34 कैडेट्स 14 मित्र देशों के पास आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version