Dehradun

महत्वपूर्ण खबर: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करीब, पीएम मोदी के रोड शो की संभावना !

Published

on

देहरादून: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का पहला चरण अब लगभग पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन 17 से 20 दिसंबर के बीच हो सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम में रोड शो की संभावना भी जताई जा रही है, हालांकि इसके लिए अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत के खेकड़ा तक का काम पूरा कर लिया गया है, जो कि 32 किलोमीटर लंबा है। वहीं, एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण का काम सहारनपुर के गणेशपुर से देहरादून के आशारोड़ी तक पूरा हो चुका है, लेकिन इस खंड के उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि चौथे चरण का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, और उद्घाटन की तिथि का अभी इंतजार किया जा रहा है। पहले इस एक्सप्रेस-वे के पूरे मार्ग का उद्घाटन एक साथ होने की संभावना थी, लेकिन अब यह संभावना जताई जा रही है कि पहले चरण और चौथे चरण के उद्घाटन अलग-अलग होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#DelhiDehradunExpressway, #Phase1inauguration, #PMModiroadshow, #Expresswayprojectupdate, #Dehradunconnectivity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version